नि:शक्तों के बीच बटा सरकारी कंबल

प्रतिनिधि,गोड्डामंगलवार को सदर प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में कंबल का वितरण किया गया. अंचलाधिकारी ने कुल 31 नि:शक्तों के बीच कंबल का वितरण किया. अंचलाधिकारी दीवाकर प्रसाद ने सदर प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से आये नि:शक्तों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर संबंधित पंचायत के हल्का कर्मचारी भी मौजूद थे. नि:शक्तों […]

प्रतिनिधि,गोड्डामंगलवार को सदर प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में कंबल का वितरण किया गया. अंचलाधिकारी ने कुल 31 नि:शक्तों के बीच कंबल का वितरण किया. अंचलाधिकारी दीवाकर प्रसाद ने सदर प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से आये नि:शक्तों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर संबंधित पंचायत के हल्का कर्मचारी भी मौजूद थे. नि:शक्तों के बीच कंबल का वितरण किये जाने को लेकर जिला विकलांग समिति की ओर से जिलाध्यक्षा नाजनी देवी द्वारा अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर वितरण किये जाने की मांग की गयी थी. इस पर अंचलाधिकारी श्री प्रसाद ने नि:शक्त सरगुन मंडल, डाबर सिंह, डोमन साह, सकीना बीबी, कागज कुमारी, करमचंद साह, कंचन महतो, अशोक रविदास, गुलाबी हेंब्रम, सुबेसर महतो आदि के बीच कंबल का वितरण किया. संघ के जयप्रकाश भगत ने इसके लिए सीओ को धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >