चौकीदार व दफादार की हुई बैठक

मांगों को लेकर लामबंद हुए चौकीदार-दफादारतस्वीर: 01 संबोधित करते जिलाध्यक्ष,02 उपस्थित चौकीदार-दफादारप्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा मेला मैदान में मंगलवार को चौकीदार दफादार की बैठक जिला अध्यक्ष नेमानी पासवान की अध्यक्षता में हुई.प्रदेश से पहंुचे राज्य संयोजक कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि मेनुवल के आधार पर ससमय थाना क्षेत्रों में चौकीदार व दफादार से ड्यूटी करायी जाय. […]

मांगों को लेकर लामबंद हुए चौकीदार-दफादारतस्वीर: 01 संबोधित करते जिलाध्यक्ष,02 उपस्थित चौकीदार-दफादारप्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा मेला मैदान में मंगलवार को चौकीदार दफादार की बैठक जिला अध्यक्ष नेमानी पासवान की अध्यक्षता में हुई.प्रदेश से पहंुचे राज्य संयोजक कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि मेनुवल के आधार पर ससमय थाना क्षेत्रों में चौकीदार व दफादार से ड्यूटी करायी जाय. बैंक ड्यूटी, कैदी स्कॉट, रोड गश्ती व डाक ड्यूटी चौकीदार व दफादार से कराने पर रोक लगा दी गयी है. मगर, पुलिस अधीक्षक इसकी धज्जियां उड़ाते हैं. कई थाना द्वारा चौकीदारों से इस तरह की ड्यूटी ली जाती है. उन्होंने गोड्डा जिले में ऐसे कार्यों में चौकीदारों की ड्यूटी पर रोक लगाने की मांग की. प्रदेश संयोजक ने कहा कि राज्य भर के सभी जिलों में अगर ऐसे ड्यूटी पर रोक नहीं लगायी जाती है तो मजबूर होकर चौकीदार दफादार संघ, रांची में आंदोलन करने को बाध्य होंगे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के सभी चौकीदारों को अब तक वरदी नहीं मिल पायी है. उन्होंने चौकीदारों को वरदी दिये जाने की मांग की है. चौकीदारों को दैनिक पंजी उपस्थिति में हाजरी बनाये जाने की मांग की गयी. मौके पर अंगद पासवान, शिवनंदन पासवान, मंटू पासवान, विपिन पासवान, जगदीश पासवान, मनोज कुमार सहित दर्जनों चौकीदार दफ ादार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >