प्रतिनिधि,गोड्डासोमवार को क्षेत्र का भ्रमण कर लौटे भारत सरकार के आइटी सचिव आरएस शर्मा को मारवाड़ी युवा मंच ने बुके सौंपा. मंच के सदस्यों द्वारा इस अवसर पर श्री शर्मा को शहरी क्षेत्र में विकास की गति प्रदान किये जाने को लेकर मांग पत्र सौंपा गया. सौंपे गये मांग पत्र में मंच के सदस्यों ने पूर्व में किये गये विकास कार्यों की सराहना की साथ ही शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दिये जाने के लिये मुख्य रूप से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिये रिंग रोड का निर्माण कराने, रेल यातायात की सुविधा बहाल करने, घरेलू गैस की सुलभ आपूर्ति किये जाने, निर्बाध बिजली आपूर्ति को गति देने, पेयजल, गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था किये जाने, फुटपाथ का निर्माण करने व शहर का सौंदर्यीकरण किये जाने की मांग की. इस दौरान मंच के सचिव गणेश कुमार अग्रवाल, अरुण टेकरीवाल,उपाध्यक्ष प्रीतम गाडि़या सहित दर्जनों सदस्य शामिल थे.
मारवाड़ी युवा मंच ने आरएस शर्मा को सौंपा बुके
प्रतिनिधि,गोड्डासोमवार को क्षेत्र का भ्रमण कर लौटे भारत सरकार के आइटी सचिव आरएस शर्मा को मारवाड़ी युवा मंच ने बुके सौंपा. मंच के सदस्यों द्वारा इस अवसर पर श्री शर्मा को शहरी क्षेत्र में विकास की गति प्रदान किये जाने को लेकर मांग पत्र सौंपा गया. सौंपे गये मांग पत्र में मंच के सदस्यों ने […]
