बीडीओ ने बांटा धोती लंुगी साड़ी

तस्वीर: 10 लाभुक को लाभ देते बीडीओ राजीव कुमार, 11 जनवितरण प्रणाली बलबड्डा में लाभुक को साड़ी देते प्रतिनिधि, मेहरमासोमवार को मेहरमा बीडीओ राजीव कुमार द्वारा धोती, लुंगी व साड़ी का वितरण किया गया. बीडीओ श्री कुमार सबसे पहले बलबड्डा जन वितरण प्रणाली दुकान के सामने धोती,लुंगी व साड़ी लाभुकों को दिया. यहां बीडीओ श्री […]

तस्वीर: 10 लाभुक को लाभ देते बीडीओ राजीव कुमार, 11 जनवितरण प्रणाली बलबड्डा में लाभुक को साड़ी देते प्रतिनिधि, मेहरमासोमवार को मेहरमा बीडीओ राजीव कुमार द्वारा धोती, लुंगी व साड़ी का वितरण किया गया. बीडीओ श्री कुमार सबसे पहले बलबड्डा जन वितरण प्रणाली दुकान के सामने धोती,लुंगी व साड़ी लाभुकों को दिया. यहां बीडीओ श्री कुमार द्वारा 350 लाभुकों के बीच धोती,लुंगी व साड़ी का वितरण किया गया. इसके बाद बीडीओ श्री कुमार मध्य विद्यालय खट्टी में कैंप लगा कर लाभुकों के बीच धोती,लुंगी व साड़ी का वितरण किया. श्री कुमार द्वारा यहां करीब 200 लाभुकों को धोती, लुंगी व साड़ी का वितरण किया गया. इस दौरान जिला परिषद् सदस्य चंद्रकला देवी, प्रमुख शबनम देवी, उपप्रमुख मनिंद्र सिंह, गनौरी राम, ललन कुमार आदि मौजूद थे.डीलर पर रहेगी पैनी नजर” योजना का लाभ लाभुकों को शत प्रतिशत दिलाया जायेगा. डीलर पर पैनी नजर रखी जा रही है. योजना का लाभ देने को लेकर अगर कोई डीलर लाभुक से बीस रुपया से अधिक पैसा लेगा तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी.”-राजीव कुमार, बीडीओ मेहरमा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >