मेहरमा में नाश्ते की दुकान से 40 बोतल विदेशी शराब व 45 बोतल बीयर जब्त

मामले में कांड संख्यां 94/24 के तहत मामला दर्ज, आरोपी को जेल

प्रतिनिधि, मेहरमा गुप्त सूचना पर बुधवार को मेहरमा थाना के एसआइ सह प्रभारी थाना प्रभारी विधानचंद्र पटेल ने मानिकपुर भगैया स्थित एक नाश्ता दुकान से विदेशी शराब को जब्त किया. इस मामले में प्रभारी थाना प्रभारी श्री पटेल ने बताया कि भारत बंद को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा कई जगह के शराब दुकान को बंद कर दिया गया था. गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि मानिकपुर भगैया स्थित नाश्ता दुकान में विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है. छापेमारी के दौरान नाश्ता व अंडा दुकान में छापेमारी करने के दौरान उक्त दुकान से 30 केन बियर, 180 एमएल का 20 बोतल, बियर 15 बोतल व 375 एमएल का 20 बोतल को जब्त करने के दौरान दुकान मालिक मेहरमा थाना क्षेत्र के मानिकपुर भगैया निवासी अजय राम को गिरफ्तार किया. एसआइ विधानचंद्र पटेल ने बताया कि मामले में कांड संख्यां 94/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपित को जेल भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >