शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में मामला दर्ज

बलबड्डा थाना कांड संख्यां26/24 के तहत मामला दर्ज

बलबड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही 27 वर्षीय युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में बलबड्डा थाना कांड संख्यां26/24 के तहत मामला दर्ज हो गया. बता दें कि बलबड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही 27 वर्षीय युवक के द्वारा करीब एक वर्ष से प्रेम जाल में फंसाकर बातचीत करता था. साथ ही लड़की के घर पर भी आता जाता था. इसी बीच लड़की को शादी का झांसा देकर कुछ महीनों से लड़का के द्वारा यौन शोषण भी किया करता था. इस माह में भी जब लड़का लड़की के साथ यौन शोषण करने के दौरान जब लड़की ने शादी की बात कही, तो लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया. इस मामले में लड़की के द्वारा रविवार को बलबड्डा थाना में लड़का के उपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में आवेदन देने पर बलबड्डा थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़का को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में थाना प्रभारी राहुल कुमार चौबे ने बताया कि लड़की द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर लड़का को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला दर्ज कर लिया गया है. जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >