इधर रैयतों ने कहा अडाणी पावर शुरू करे काम, स्वेच्छा से दी जमीन

गोड्डा़ : अडाणी पावर प्लांट को लेकर चल रहे विवाद को लेकर प्रस्तावित क्षेत्र के चार गांव के रैयतों ने बुधवार को बैठक कर कंपनी पर जल्द काम शुरू करने का दबाव बनाया है. कंपनी के पक्ष में माली, मोतिया, गंगटा व पटवा समेत चार मौजा के रैयतों ने सदर प्रखंड के डुमरिया, पटवा व […]

गोड्डा़ : अडाणी पावर प्लांट को लेकर चल रहे विवाद को लेकर प्रस्तावित क्षेत्र के चार गांव के रैयतों ने बुधवार को बैठक कर कंपनी पर जल्द काम शुरू करने का दबाव बनाया है. कंपनी के पक्ष में माली, मोतिया, गंगटा व पटवा समेत चार मौजा के रैयतों ने सदर प्रखंड के डुमरिया, पटवा व पोड़ैयाहाट प्रखंड के माली-बसंतपुर में सभा की और कंपनी को स्वेच्छा से जमीन देने की बात कही. रैयतों ने कहा कि पावर प्लांट के लिए जमीन दी है. दो-चार लोगों को छोड़कर सभी रैयतों ने मुआवजे की राशि भी प्राप्त कर ली है. क्षेत्र के कुछ लोग उनके नाम पर राजनीति कर रहे हैं और इस बात की अफवाह उड़ा रहे हैं कि रैयत ही पवार प्लांट विरोधी हैं. मोतिया के रैयत मिथिलेश चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राजनीति हुई, तो प्लांट लगाने के लिए सड़क पर भी उतरेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >