ऑटो के धक्के से साइकिल सवार की मौत, एक घायल

मेहरमा : थाना अंतर्गत घोरीचक भुष्का के बीच ऑटो के धक्के से विवेक मुसहर (30) की मौत हो गयी. घटना सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे की बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भुष्का हाट से साइकिल सवार विवेक मुसहर गांव के ही मनिक मुसहर के साथ घोसिचक अपने […]

मेहरमा : थाना अंतर्गत घोरीचक भुष्का के बीच ऑटो के धक्के से विवेक मुसहर (30) की मौत हो गयी. घटना सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे की बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भुष्का हाट से साइकिल सवार विवेक मुसहर गांव के ही मनिक मुसहर के साथ घोसिचक अपने घर जाने के क्रम में आॅटो की चपेट में आ गया. हादसे में मौके पर ही विवेक की मौत हो गयी है. जबकि मानिक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों व पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेहरमा सीएचसी पहुंचाया. डॉ रंजन कुमार ने घायल का इलाज किया. मेहरमा थाना प्रभारी जैनुल आवेदिन ने बताया कि आॅटो व चालक पकड़ में नहीं आया है. पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >