आदिवासी दिवस पर निकाली गयी रैली

महगामा : आदिवासी समन्वय समिति के बैनर तले प्रखंड के सैकड़ों आदिवासी महिला, पुरुष व बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा तीर-धनुष, गाजे-बाजे के साथ लाल मैदान परिसर से भव्य झांकी व रैली निकाली. रैली महगामा बाजार सहित केचुआ चौक तक भ्रमण करते हुए लाल मैदान में सभा में तब्दील हो गयी. अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने कहा […]

महगामा : आदिवासी समन्वय समिति के बैनर तले प्रखंड के सैकड़ों आदिवासी महिला, पुरुष व बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा तीर-धनुष, गाजे-बाजे के साथ लाल मैदान परिसर से भव्य झांकी व रैली निकाली. रैली महगामा बाजार सहित केचुआ चौक तक भ्रमण करते हुए लाल मैदान में सभा में तब्दील हो गयी. अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने कहा सभी राजनीतिक दलों ने आदिवासी समाज को ठगने का काम किया है. किसी ने आदिवासियों की भलाई के बारे नहीं सोचा. सिर्फ चुनाव में आदिवासी समुदाय के लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. मौके पर मुखिया सावित्री हेंब्रम, सामुएल हांसदा, सामुएल सोरेन, सुमाय मुर्मू, पीटर सुरेंद्र, उपेंद्र मुर्मू, विकास कुमार सोरेन, पुलिस टुडू आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >