ग्राम स्वराज से दूर होगा पिछड़ापन

गोड्डा : ग्राम स्वराज अभियान में द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को नगर भवन में उन्मुखीकरण पर कार्यशाला आयोजित की गयी. . इस अभियान के तहत द्वितीय चरण के अभियान को सफल बनाये जाने पर बल दिया गया. कार्यक्रम में डीडीसी वरुण रंजन ने विषय प्रवेश कराया. कहा कि ग्राम स्वराज अभियान का मुख्य उद्देश्य […]

गोड्डा : ग्राम स्वराज अभियान में द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को नगर भवन में उन्मुखीकरण पर कार्यशाला आयोजित की गयी. . इस अभियान के तहत द्वितीय चरण के अभियान को सफल बनाये जाने पर बल दिया गया. कार्यक्रम में डीडीसी वरुण रंजन ने विषय प्रवेश कराया. कहा कि ग्राम स्वराज अभियान का मुख्य उद्देश्य सिर्फ गोड्डा जिले के पिछड़ेपन को दूर करना है.

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ग्राम स्वराज अभियान के तहत इस जिले के कुल 412 वैसे गांव जिनकी आबादी 1000 से ज्यादा है को चिह्नित किया है. इन 412 ग्रामों में भारत सरकार से संचालित सात प्रकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री उजाला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना व मिशन इंद्रधनुष के तहत एक जून 2018 से 15 अगस्त 2018 के बीच शत-प्रतिशत किया जाना है. इसके अतिरिक्त नीति आयोग ने निर्धारित पैरामीटर जैसे कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास जिनमें गोड्डा जिला काफी पिछड़ा हुआ है में भी युद्धस्तर पर लगने की जरूरत है. बताया कि लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिला स्तर से कार्य योजना तैयार की गयी है.

अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि जिस प्रकार प्रथम चरण में इस जिले ने शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है. उसी प्रकार अपेक्षा है कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हम इस लक्ष्य को भी हासिल कर लेंगे व गोड्डा जिले को पिछड़े जिले की सूची से ऊपर लेकर आएंगे. कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बसंती देवी, उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी चक्रवर्ती, 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री राजीव मेहता माननीय विधायक अशोक कुमार के प्रतिनिधि श्री हरीश कुमार, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, सीएस श्रीमती बनदेवी झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी बीडीओ, मुखिया एवं परियोजना पदाधिकारी पूनम, गौतम ठाकुर, संतोष कुमार, संजीव दुबे आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >