मेहरमा : थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय प्रियंक कुमार सिंह की मौत मंगलवार को तालाब में डूबने से हो गयी. तालाब में डूबने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रियंक को बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया था. अस्पताल जाने के क्रम में प्रियंक भागलपुर हवाई अड्डा के पास दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय प्रियंक कुमार सिंह की मौत
मेहरमा : थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय प्रियंक कुमार सिंह की मौत मंगलवार को तालाब में डूबने से हो गयी. तालाब में डूबने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रियंक को बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया था. अस्पताल जाने के […]

”परिजन ने घटना की जानकारी बाद में दी थी. इस कारण तालाब में डूबने से मौत का मामला सामने आया है. ”
– जैनुल आवेदिन, थाना प्रभारी मेहरमा
रामेश्वर ठाकुर कॉलेज में इंटर में पढ़ाई करता था प्रियंक
पिता संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय रामेश्वर ठाकुर जन जातीय महाविद्यालय भतखोरिया में इंटर द्वितीय वर्ष में पढ़ायी कर रहा था. तीन- भाई बहन में प्रियंक पढ़ाई में सबसे तेज था. मां का ख्वाब चकनाचूर हो गया. अब डॉक्टर कौन बनेगा, मेरा पुत्र प्रियंक नहीं रहा, पुत्र की मौत के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रियंक की मौत से मां उमा देवी लगातार दहाड मार कर रो रही हैं. पुत्र डॉक्टर बनने की इचछा रखता था, अब किसे डॉक्टर बनायेंगे. इस बात को दोहराते हुए उसकी मां उमा देवी बेहोश हो जा रही हैं. भाई पुष्कर कुमार सिंह व प्रितेश कुमार सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल है .क्या है मामला
घटना की जानकारी उसके पिता संजय कुमार सिंह उर्फ बच्चू सिंह को दी गयी. बताया कि मंगलवार को करीब 12 बजे प्रियंक स्नान करने के लिये घर के पीछे के तालाब विक्रमकित्ता गया था. स्नान करने के दौरान प्रियंक का पांव तालाब के गड्ढे में अचानक चला गया और वह डूब गया. गांव के अन्य बच्चा भी उसी तालाब में स्नान कर रहा था, प्रियंक को डूबते देख हो हल्ला कर लोगों को बुलाया. बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और प्रियंक को तालाब से बाहर निकाला. तालाब से निकाले जाने के बाद प्रियंक का सांस चल रहा था. निजी चिकित्सक को दिखाये जाने के बाद उनकी सलाह पर भागलपुर रेफर कर दिया गया. भागलपुर ले जाने के क्रम में हवाई अड्डा के पास प्रियंक ने दम तोड़ दिया. बुधवार की सुबह मृतक का कहलगांव में अंत्येष्टि कर दिया गया.