चूल्हे की िचंगारी से तीन रख स्वाहा

मेहरमा : प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांंव में बुधवार की देर शाम आग लगने से तीन परिवारों का घर जलकर राख हो गया है. अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जल गयी है. चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने गांव के उपेंद्र दास, सोवित दास, किशन दास के घर को […]

मेहरमा : प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांंव में बुधवार की देर शाम आग लगने से तीन परिवारों का घर जलकर राख हो गया है. अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जल गयी है. चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने गांव के उपेंद्र दास, सोवित दास, किशन दास के घर को राख कर दिया. घर में रखे अनाज, बर्तन सहित नकदी भी जल गया.

उपेंद्र दास के घर में जैसे ही आग लगी पीड़ित परिवार ने शोर मचाना शुरू कर दिया. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने चापाकल के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर के सभी सामान जल गये थे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वरना गांव के कई और घर चपेट में आ जाते. ग्रामीणों ने घटना की सूचना देर रात पंचायत प्रतिनिधियों को दी. पंचायत प्रतिनिधियों ने सीओ से बात कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >