गोड्डा/महगामा : महागामा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी प्रेम लाल सोरेन के खाते से 50 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा लिये. इस संबंध में प्रेम लाल सोरेन ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में बताया कि 16 मई को सन थॉमस स्कूल में गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे. तभी मोबाइल नंबर 8292652623 पर 7808444033 से फोन आया. साइबर ठग ने बताया कि तुम्हारा एटीएम बंद होने वाला है. अगर चालू रखना चाहते हो तो अपने एटीएम का 16 डिजिट नंबर बताओ. इस पर अज्ञानतावश हमने एटीएम का 16 डिजिट नंबर और पासवर्ड बता दिया. इसके बाद से खाते से दूसरे ही दिन 50 हजार की राशि की निकासी कर ली गयी. श्री सोरेन ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है.
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाये 50 हजार जिले में बढ़ रहा साइबर क्राइम का ग्राफ
गोड्डा/महगामा : महागामा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी प्रेम लाल सोरेन के खाते से 50 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा लिये. इस संबंध में प्रेम लाल सोरेन ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में बताया कि 16 मई को सन थॉमस स्कूल में गार्ड की ड्यूटी कर रहे थे. तभी […]

दो माह में आधे दर्जन अधिक घटनाएं
जिले में आये दिन साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. साइबर अपराधी तेजी से अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है. दो माह के आंकड़े लिये जाएं तो अबतक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आधे दर्जन से अधिक साइबर क्राइम की घटनाएं हुई हैं. नगर थाना क्षेत्र के मेहरमा, महगामा, पोड़ैयाहाट, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है. साइबर ठग ज्यादातर मामलों में ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं. गोड्डा के नगर थाना क्षेत्र के गंगटा निवासी का करीब एक लाख 35 हजार रुपया साइबर ठगों ने उड़ा लिया था. वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव निवासी का भी 65 हजार रुपये ठगों ने उड़ा लिया था.
इसके अलावा मेहरमा व महगामा में दो-दो साइबर क्राइम की घटनाएं हुई हैं. अधिकांश मामलों का उद्भेदन गोड्डा पुलिस नहीं कर पायी है. इसलिए इस प्रकार की घटनाओं को दर्ज करने में जिला पुलिस परहेज भी करती है. जिले में साइबर सेल नहीं है. मामले का उद्भेदन रांची साइबर सेल से होता है. इसलिए पुलिस इस मामले में कम रुचि लेती है.