प्रस्तावित सैनिक विद्यालय की जांच के लिए केंद्रीय टीम 18 को आयेगी गोड्डा

गोड्डा : गोड्डा के ठाकुरगंगटी प्रखंड में प्रस्तावित सैनिक विद्यालय की स्थलीय जांच के लिए केंद्रीय टीम 18 को गोड्डा आयेगी. टीम की अगुवाई ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी करेंगे. टीम में चार सदस्यीय अधिकारी के अलावा डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट एजेंसी भी शामिल रहेंगे. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि प्रस्तावित विद्यालय के […]

गोड्डा : गोड्डा के ठाकुरगंगटी प्रखंड में प्रस्तावित सैनिक विद्यालय की स्थलीय जांच के लिए केंद्रीय टीम 18 को गोड्डा आयेगी. टीम की अगुवाई ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी करेंगे. टीम में चार सदस्यीय अधिकारी के अलावा डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट एजेंसी भी शामिल रहेंगे. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि प्रस्तावित विद्यालय के लिए उपलब्ध 50 एकड़ जमीन के लिए मुआयना टीम करेगी. सैनिक विद्यालय खुलने से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी व क्षेत्र का विकास होगा. टीम के दौरे को लेकर रक्षा सचिव के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >