जिलास्तर पर कंट्रोल रूम बनायें

गोड्डा : समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीसी किरण कुमारी पासी ने मिजल्स रूबेला को लेकर जिला टास्क फोर्स के साथ बैठक की. डीसी ने ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक की जानकारी ली. बताया गया कि मेहरमा, बोआरीजोर व सुंदरपहाड़ी प्रखंड में टास्क फोर्स की बैठक नहीं हुई है. तीनों प्रखंड के […]

गोड्डा : समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में सोमवार को डीसी किरण कुमारी पासी ने मिजल्स रूबेला को लेकर जिला टास्क फोर्स के साथ बैठक की. डीसी ने ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक की जानकारी ली. बताया गया कि मेहरमा, बोआरीजोर व सुंदरपहाड़ी प्रखंड में टास्क फोर्स की बैठक नहीं हुई है.
तीनों प्रखंड के बीडीओ को पत्र निर्गत कर कहा गया कि ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स का गठन करें. ताकि मिजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान समय पर शुरू किया जा सके. डीसी ने डीइओ को कहा कि अपने स्तर पर सभी स्कूलों में कार्य कर माइक्रो प्लान बनाएं. सीएस को मिजल्स रूबेला टीकाकरण की देखरेख के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया. डीसी ने डीएसडब्लूओ को आंगनबाड़ी केंद्र में डाटा कलेक्शन करने का निर्देश दिया. साथ ही डीआरएसएचओ को जिला स्तर पर माइक्रो प्लान का रिव्यू कर अगली बैठक में चार माइक्रो प्लान सुनिश्चित कराने काे कहा गया. बैठक में सीएस डॉ बनदेवी झा, डीआरएसएचओ डॉ अनंत कुमार झा, यूनिसेफ जिला कोऑर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी, डीइओ सचिदानंद द्विवेंदु तिग्गा आदि उपस्थित थे.
खेती के विकास कार्यों की डीडीसी ने की समीक्षा
गोड्डा. नीति अायोग के तहत जिले में खेती के विकास के लिए किये जाने वाले कार्यों को लेकर सोमवार को बैठक हुई. डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीडीसी वरुण रंजन ने की. बैठक में कृषि व केवीके पदाधिकारियों के अलावा प्रखंडों के जनसेवक मौजूद थे. डीडीसी ने नीति आयोग के तहत पैरामीटर को दुरुस्त करने पर बल दिया. बैठक में टीम का गठन किया गया. टीम का मुख्य कार्य कृषि संबंधी कार्य को ग्राम स्तर पर परखना, किसान क्रेडिट कार्ड व फसल बीमा योजना में सुधार लाना, हाइ वैल्यू क्रॉप की खेती को बढ़ावा देना है. साथ ही जिले में खेती के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए पैरामीटर में सुधार को प्राथमिकता बतायी. ताकि स्थितियों में जल्द सुधार किया जाये. मौके पर कृषि विभाग की टीम सहित कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >