महगामा : थाना अंतर्गत केचुआ चौक के समीप रविवार की सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया. बाइक के गिरने से इस पर सवार दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, सिनपुर ग्राम निवासी खुशबू कुमारी व उनके भाई संजीव कुमार बाइक से महगामा बस स्टैंड की ओर जा रहे थे.
इसी क्रम में केचुआ चौक पेट्रोल पंप के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गया. इससे दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने दोनों को उठाकर इलाज के लिए महगामा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉ नूरूल हक ने दोनों का उपचार किया. बताया कि खुशबू कुमारी के सिर पर अत्यधिक चोट लगने और खून बहने के कारण गंभीर स्थिति है. खुशबू को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
