देसी व विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

हनवारा : थाना क्षेत्र के हटिया चौक के पास शुक्रवार की दोपहर देसी व विदेशी शराब की खेप जब्त की गयी. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. वह बाइक पर दवा के कार्टन में शराब ले जा रहा था. युवक का नाम गौतम कुमार राम बताया जाता है. वह […]

हनवारा : थाना क्षेत्र के हटिया चौक के पास शुक्रवार की दोपहर देसी व विदेशी शराब की खेप जब्त की गयी. इस मामले में पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. वह बाइक पर दवा के कार्टन में शराब ले जा रहा था.

युवक का नाम गौतम कुमार राम बताया जाता है. वह भागलपुर जिले के जीरो माइल का रहने वाला है. झारखंड से शराब लेकर जा रहा था.हाट के पास बच्चे को बचाने के क्रम में अवैध शराब कारोबारी गिर गया. बाइक पर रखा कार्टन फट गया व शराब की बोतलें बाहर आ गयीं. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शराब की बोतलों को जब्त कर युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया. थानेदार घनश्याम गोस्वामी ने बताया आरोपित युवक पर मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है. जब्त बाइक का नंबर बीआर 10 3312 है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >