पथरगामा के धमसांय पट्रोल पंप के पास हुई घटना
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
गोड्डा/पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के धमसांय पट्रोल पंप के पास वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. गोड्डा-महागामा मुख्य मार्ग पर एक मई को हादसा हुआ है. मृतक पिंटू मांझी (35) कहलगांव के रानीपुर के लघरिया गांव का रहने वाले था. पुलिस के अनुसार पिंटू मांझी पट्रोल पंप में तेल भराने के लिए बाइक मोड़ रहा था. इस क्रम में अज्ञात वाहन उसे धक्का मार कर फरार हो गया. मृतक पिंटू मांझी के पिता का नाम फुलो मांझी बताया जाता है. सूचना मिलने पर पिता व पंकज मांझी सदर अस्पताल पहुंचे.
नगर थाने की पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. पथरगामा थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति ने बताया कि घटना को लेकर परिजन का बयान नगर थाना की पुलिस की ओर से लेकर भेजा गया है. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई होगी.
