बड़गामा में पोखर सूखने से सिंचाई संकट

पथरगामा : प्रखंड के कस्तूरिया पंचायत के बड़गामा मौजा में प्राथमिक विद्यालय बड़गामा के समीप लगभग तीन बीघा में फैला सरकारी पोखर पूरी तरह से सूख गया है. इस कारण किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है. वर्तमान समय में पोखर बंजर भूमि की तरह नजर आ रहा है. ग्राम प्रधान […]

पथरगामा : प्रखंड के कस्तूरिया पंचायत के बड़गामा मौजा में प्राथमिक विद्यालय बड़गामा के समीप लगभग तीन बीघा में फैला सरकारी पोखर पूरी तरह से सूख गया है. इस कारण किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है. वर्तमान समय में पोखर बंजर भूमि की तरह नजर आ रहा है.

ग्राम प्रधान श्यामराय टुडू, किसान रायसन हांसदा, चुन्नीलाल साह, प्रधान टुडू, सुजल रामानी, प्रदीप मुर्मू, रामचरण मड़ैया, बोनीफास बासकी, देवीलाल मुर्मू आदि ने बताया कि पोखर के सूख जाने से किसानों की खेतिहर जमीन पटवन के अभाव में बर्बाद हो रही है. किसानों का कहना है कि सरकारी स्तर पर यदि पोखर की खुदाई करायी जाये तो लगभग 60 बीघा भूमि में सिंचाई की जा सकेगी. किसानों ने बताया कि वर्ष 2003- 2004 में माडा योजना के तहत उक्त पोखर में खुदाई का कार्य किया गया था. इसके बाद से आज तक खुदाई नही की जा सकी है. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता मोनू कुमार ने कहा की पंचायतों में सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है. सरकार को सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करना चाहिए. ग्रामीणों ने पोखर के जीर्णोद्धार की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >