बोआरीजोर रेलवे लाइन से मिला युवक का शव

बोआरीजोर : थाना क्षेत्र अंतर्गत एमजीआर रेलवे लाइन के पास से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया है. थाना प्रभारी रामजी सवैया ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि रेलवे लाइन के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर […]

बोआरीजोर : थाना क्षेत्र अंतर्गत एमजीआर रेलवे लाइन के पास से पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया है. थाना प्रभारी रामजी सवैया ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि रेलवे लाइन के पास एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को बरामद किया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान दुर्गा पहाड़िया (30) कुशटार गांव के रूप में हुई है. मृतक का ससुराल अनामु गांव है. वह अपने ससुराल में ही रहता था.

मृतक की पत्नी अरुणा पहाड़िया ने कहा कि उसका पति दुर्गा पहाड़िया बोआरीजोर में गाड़ी में खलासी का काम करता था. उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. थाना परिसर में घटना को लेकर पहाड़िया समुदाय के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. लोगों का कहना था कि सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की गयी है. पुलिस हत्या का मामला दर्ज नहीं कर रही है.

इसको लेकर लाश को थाना परिसर में ही घेर कर रखा. उनका कहना था कि जब तक हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया जायेगा, तब तक हम लाश को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे. ग्रामीणों का यह भी कहना था कि मृतक का दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी. अभी तक एक भी बच्चा नहीं है. अब मृतक की पत्नी का गुजर बसर कैसे होगा. इधर, मृतक की पत्नी और उनके परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर पुलिस निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी राजू कमल ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >