पोड़ेयाहाट के सूरज मंडल कॉलेज के पास हादसा

तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के सूरज मंडल कॉलेज के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत व दो घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे. इस दौरान सूरज मंडल कॉलेज के पास […]

तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे

पोड़ैयाहाट : थाना क्षेत्र के सूरज मंडल कॉलेज के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत व दो घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे.
इस दौरान सूरज मंडल कॉलेज के पास बाइक अनियंत्रित होकर वृक्ष से टकरा गयी. जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र पोड़ैयाहाट लाया गया. जहां डॉक्टरों ने बालेश्वर स्वर्ण करे को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो अन्य घायल दिलीप सोरेन व ताला बाबू सोरेन के गंभीर हालत को देखते हुये सदर अस्पताल गोड्डा में रेफर कर दिया गया.
मृतक बालेश्वर स्वर्ण ग्राम राजपुरा का रहने वाला बताया जाता है. सूत्रों के मुताबिक तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर पथरगामा प्रखंड के गोटिया गांव में बारात जा रहे थे, जो नशे के हालत में थे. पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >