मोबाइल लोकेशन पर गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी पुलिस

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के कसबा पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र नारायण सिंह हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्त की गिरफ्तारी होने के बाद शेष तीन अभियुक्त मनोज कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह व आजाद कुमार सिंह पुलिस से बचने के लिए बंगाल में शरण लिए हुए हैं. तीनों का मोबाइल लोकेशन बंगाल में मिल रहा […]

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के कसबा पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र नारायण सिंह हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्त की गिरफ्तारी होने के बाद शेष तीन अभियुक्त मनोज कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह व आजाद कुमार सिंह पुलिस से बचने के लिए बंगाल में शरण लिए हुए हैं. तीनों का मोबाइल लोकेशन बंगाल में मिल रहा है.

जहां पुलिस इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इधर मृतक पूर्व मुखिया के पुत्र दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद शेष तीन अभियुक्त के द्वारा केश उठाने के लिए लगातार धमकी दिया जा रहा है. जिससे वे लोग अपराधियों के भय व दहशत में जी रहे हैं.

सरकार वापस ले फैसला, नहीं तो खाली कर दे दामिन-इ-कोह
शिकारीपाड़ा के अंचल लिपिक चार हजार घूस लेते गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >