पथरगामा : शुक्रवार की अहले सुबह पथरगामा पुलिस ने माल निस्तारा पंचायत अंतर्गत महुआसोल ग्राम में छापेमारी कर कुल 15 बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. पुलिस द्वारा सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर पथरगामा थाना लाया गया है. छापेमारी के दौरान हाइड्रॉलिक डाला वाला एक ट्रैक्टर बालू को सड़क पर गिरा कर भागने का प्रयास किया, लेकिन असफल साबित हुआ. पुलिस ने पीछे से खदेड़ कर उक्त ट्रैक्टर को पकड़ लिया.
छापेमारी में बालू लदा 15 ट्रैक्टर जब्त
पथरगामा : शुक्रवार की अहले सुबह पथरगामा पुलिस ने माल निस्तारा पंचायत अंतर्गत महुआसोल ग्राम में छापेमारी कर कुल 15 बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. पुलिस द्वारा सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर पथरगामा थाना लाया गया है. छापेमारी के दौरान हाइड्रॉलिक डाला वाला एक ट्रैक्टर बालू को सड़क पर गिरा कर भागने का प्रयास […]

किसी ट्रैक्टर के इंजन में नंबर नहीं है तो किसी का डाला बिना नंबर का है. छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी संजय जनक मूर्ति सहित अन्य पुलिसकर्मी थे. पुलिस द्वारा बताया गया कि ट्रैक्टर पकड़े जाने की सूचना अंचलाधिकारी सहित खनन विभाग को दे दी गयी है. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर, बालू ट्रैक्टर के धर पकड़ की सूचना मिलते ही बालू माफिया अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर महुआसोल ग्राम का चक्कर लगाना शुरू कर दिया.
बालू माफिया मोबाइल फोन पर छापेमारी की सूचना एक दूसरे को आदान-प्रदान करते नजर आये. बता दें कि बालू माफियाओं द्वारा सनातन घाट, भलसुंधिया घाट, खरियानी घाट, सुंदर नदी घाट, तरडीहा आदि घाटों से हर दिन सैकड़ों ट्रैक्टर बालू का उठाव किया जाता है.