शादी का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण

गोड्डा : शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण किया गया. इसको लेकर महिला थाने में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में कुंदन मोदी पिता प्रकाश मोदी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है. यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. […]

गोड्डा : शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण किया गया. इसको लेकर महिला थाने में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में कुंदन मोदी पिता प्रकाश मोदी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है. यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने बताया कि पहले लड़का उसके साथ शादी करने को तैयार था.

बाद में परिजनों के दबाब में आकर बात से मुकर गया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपित युवक की चाय व पान की दुकान है. पीड़िता मंगलवार को आरोपित युवक के घर के बाहर धरने पर बैठ गयी. युवक के घर वालों ने दरवाजा बंद कर दिया. इसको लेकर नाबालिग जोर शोर से चिल्लाने लगी. मौके पर लोगो की भीड़ भी जमा हो गयी.

नाबालिग ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित हुआ फरार
महिला थाने में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.पहले लड़की द्वारा शादी करने का दबाव बनाया गया था. बात नहीं बनने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
-मोनालिसा केरकेटटा,महिला थाना प्रभारी,गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >