बस स्टैंड परिसर में बनेगा कचरा उठाव स्टेशन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किया जा रहा उपाय गोड्डा : शहर के सरकारी बस स्टैंड परिसर में कचरा उठाव के लिए ट्रांसफर स्टेशन बनाया जायेगा. इसको लेकर सोमवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की ओर से आये प्रतिनिधि के बीच बातचीत हुई. राहुल जी आनंद […]

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किया जा रहा उपाय

गोड्डा : शहर के सरकारी बस स्टैंड परिसर में कचरा उठाव के लिए ट्रांसफर स्टेशन बनाया जायेगा. इसको लेकर सोमवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की ओर से आये प्रतिनिधि के बीच बातचीत हुई. राहुल जी आनंद जी ने बताया कि पहले पूरे शहर का कचरा रखा जायेगा. इसके बाद तुरंत ही इसका उठाव किया जायेगा. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत लगाये गये प्लांट में कचरा से वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जायेगा. अवशिष्ट पदार्थ को धर्मोडिह में रखा जायेगा. मौके पर कनीय अभियंता अशोक झा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >