गोड्डा : चेचक से 800 ग्रामीण आक्रांत

प्रखंड के हरिपुर व गरबन्ना गांव में चेचक ने महामारी का रूप ले लिया है. दोनों गांव के आठ टोले के करीब 800 ग्रामीण चेचक से पीड़ित हैं. उक्त गांवों में विगत एक माह से चेचक फैला है लेकिन स्वास्थ्य महकमा बेखबर है. गांव के बच्चे, महिला, पुरुष सभी चेचक से ग्रसित हो रहे हैं. […]

प्रखंड के हरिपुर व गरबन्ना गांव में चेचक ने महामारी का रूप ले लिया है. दोनों गांव के आठ टोले के करीब 800 ग्रामीण चेचक से पीड़ित हैं. उक्त गांवों में विगत एक माह से चेचक फैला है लेकिन स्वास्थ्य महकमा बेखबर है. गांव के बच्चे, महिला, पुरुष सभी चेचक से ग्रसित हो रहे हैं.
विडंबना है कि जिला मुख्यालय से महज पांच किमी की दूरी पर स्थित है दोनों गांव. लेकिन इस महामारी की भनक तक प्रशासन को नहीं लगी है और न ही कोई स्वास्थ्य सुविधाएं उक्त गांव के लोगों को मिल पायी है.
स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ चेचक पीड़ितों को अब तक नहीं मिला है. ग्रामीण देवी का प्रकोप मान कर भगवती की पूजा कर रहे हैं. नीम के पत्ते से पूजा-अर्चना कर चेचक का प्रकोप कम करने की कोशिश में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >