जिप सदस्य ने किया छठ घाट निर्माण का शिलान्यास

जिला परिषद जमुआ भाग संख्या 12 की जिप सदस्य पिंकी वर्मा ने सोमवार को जरीडीह पंचायत अंतर्गत भूपतडीह कुंडलादहा नदी छठ घाट निर्माण करने को लेकर शिलान्यास किया.

जिला परिषद जमुआ भाग संख्या 12 की जिप सदस्य पिंकी वर्मा ने सोमवार को जरीडीह पंचायत अंतर्गत भूपतडीह कुंडलादहा नदी छठ घाट निर्माण करने को लेकर शिलान्यास किया. उन्होंने ने कहा कि पिछले दिनों जिला परिषद की बैठक में 15वीं वित्त आयोग की मद से उक्त छठ घाट निर्माण को लेकर बात रखी गयी थी. कहा कि ग्रामीण की मांग पर यह कार्य शुरू हुआ है. कहा कि आने वाले समय में वे अपने जिप क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजना को धरातल पर लाने का प्रयास में हैं. जरूरतमंद लोगों को अबुआ व पीएम आवास योजना से लाभ दिलाने को लेकर जिला परिषद की बैठक में आवाज उठायी गयी है. मौके पर समाजसेवी विजय कुमार वर्मा. डॉ. राजीव, चन्दकान्त चन्द्रवंशी, दिगम्बर शर्मा, अर्जुन कुमार, केदार यादव, अक्षय कुमार, रुपाली मंडल, महेन्द्र कुमार, यशोदा देवी, सुरेश यादव, हरिहर यादव, परमेश्वर ठाकुर, विनोद यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >