युवक ने फांसी लगाकर दी जान

तिसरी प्रखंड के मंसाडीह ओपी क्षेत्र के तिसरो गांव स्थित अपने ससुराल में रविवार की शाम को एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी.

तिसरी. तिसरी प्रखंड के मंसाडीह ओपी क्षेत्र के तिसरो गांव स्थित अपने ससुराल में रविवार की शाम को एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी. मृतक मधुपुर सलमेंद्र गांव के निवासी दुलार राणा का पुत्र जितेंद्र राणा (24) था. वह 10 दिनों पहले तिसरो गांव स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था. घटना के बाबत बताया गया कि मृतक जितेंद्र राणा शराब के नशे में धुत रहता था. रविवार को भी वह नशा कर रखा था और घर में अकेले था. उनकी पत्नी ननकी देवी, सास और सरहज मजदूरी करने कहीं गई हुई थी. इसी दौरान वह घर के अंदर गले में साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया. शाम को उसकी पत्नी, सास व अन्य लोग मजदूरी करके घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा बंद था. इस दौरान लोगों ने जान बचाने की नीयत से आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा, पर इसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही मंसाडीह ओपी प्रभारी अंकित कुमार सदल बल मृतक की ससुराल पहुंचे. इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दी है. इधर, जितेंद्र की मौत से उनकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >