Giridih News :दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Giridih News :चतरो-खिजुरी मुख्य सड़क पर देवरी थाना मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गयी. मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के भंडराटांड़ गांव निवासी दिलीप वर्मा (30 वर्ष) के रूप में हुई.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम दिलीप बाइक से अपने घर भंडराटांड़ लौट रहा था. इसी दौरान देवरी थाना मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया. धक्का लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया.

इलाज के लिए देवघर ले जा रहे थे परिजन

इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए देवघर ले जा रहे थे, लेकिन देवरी थाना मोड़ के पास ही युवक ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 12 बजे शव गांव पहुंचा. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >