संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गावां-तिलैया पथ पर तिलैया गांव के पास एक युवक का शव पाये जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. युवक की पहचान बलथरवा निवासी 30 वर्षीय फागु टुडू (पिता छोटू टुडू) के रूप में की गयी है.

मृतक की पत्नी बोली- किसी ने हत्या कर शव फेंका, पुलिस के अनुसार सड़क हादसा

प्रतिनिधि, गावां

गावां-तिलैया पथ पर तिलैया गांव के पास एक युवक का शव पाये जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. युवक की पहचान बलथरवा निवासी 30 वर्षीय फागु टुडू (पिता छोटू टुडू) के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बलथरवा में कुछ दोस्तों के साथ मटन पार्टी का कार्यक्रम रखा गया था. फागु टुडू मटन नहीं खाता था इसलिए चिकन लाने के लिए गावां निकला था. काफी देर तक वापस नहीं आने पर मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों को पता करने भेजा तो तिलैया के पास मुख्य मार्ग पर शव पड़ा मिला. लोगों के अनुसार उसके चेहरे समेत अन्य भाग में चोट के निसान थे और बगल में उसका बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था. मामले में मृतक की पत्नी मनीता देवी ने कहा कि मेरे पति की हत्या की गयी है. प्रशासन इसकी जांच करे. इधर घटना की सूचना पर गावां थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी महेश चन्द्र ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला बाईक दुर्घटना का लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >