गिरिडीह के गुरहा जंगल में मिला अज्ञात युवक का अधजला शव, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह के गुरहा जंगल में एक युवक का अधजला शव मिला है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. युवक के हत्या की आशंका जतायी जा रही है.

शशि जायसवाल, गिरिडीह: गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के गुरहा जंगल से शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

शौच के लिए गये थे ग्रामीण

घटना के बाबत बताया जाता है कि शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए गिरिडीह के गुरहा जंगल की ओर गए हुए थे. इसी दौरान ग्रामीणों को कुछ जलने की बदबू का एहसास हुआ. जब ग्रामीण जंगल के अंदर की ओर गए तो देखा कि एक युवक का शव अधजला अवस्था में पड़ा हुआ है. इसके बाद ग्रामीणों ने हो-हल्ला कर आस-पास के अन्य लोगों भी बुलाया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त

जानकारी मिलने के बाद डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की. इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. हालांकि शव को देखकर युवक की हत्या होने की आशंका जतायी जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया है.

Also Read: गिरिडीह के बगोदर पहुंची CBI की टीम ने राशि गबन मामले में की जांच, डाकघर के एक कर्मी से हुई पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >