सवारी गाड़ी की छत से गिर कर युवक घायल

देवरी थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ के पास घटी घटना

देवरी.

झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन की सभा में भाग लेने जा रहा भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के धावाटांड़ गांव निवासी श्याम सुंदर हेंब्रम(35 वर्ष) मंगलवार को सवारी वाहन की छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना देवरी-खिजुरी मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ के पास घटी. ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी देवरी भेजवाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह रेफर कर दिया.

मारपीट में युवक घायल :

देवरी थानांतर्गत चतरो टिल्हेटोल में सोमवार की रात जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में एक 24 वर्षीय युवक घायल हो गया. घायल अमित पंडित का उपचार सीएचसी देवरी में करवाया गया. घायल अमित पंडित के मुताबिक उसके मामा के साथ जमीन से संबंधित विवाद चल रहा है. विवाद को लेकर मामा ने सोमवार की रात आठ बजे अज्ञात लोगों को बुलवाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. मारपीट की सूचना देवरी पुलिस को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >