Giridih News : तालाब में डूब कर युवक की मौत

Giridih News : घोड़थंभा ओपी के तेलोडीह गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में डूब कर एक युवक की मौत हो गयी.

Giridih News : खोरीमहुआ. घोड़थंभा ओपी अंतर्गत तेलोडीह गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह तालाब में डूब जाने से हो गयी. जानकारी के अनुसार सुधांशु मिश्रा(24 वर्ष) सुबह में शौच के लिए गांव के बगल में गया था और वहीं पर स्थित पिपराअहरी में नहाने लगा. एक बार नहा कर बाहर निकल आया और फिर से दुबारा नहाने तालाब में गया और डुबकी लगाया. परंतु निकल नहीं पाया. सुबह को शौच को निकले लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया. लोग उसे तालाब से निकालकर अस्पताल ले गये, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक सुधांशु के पिता प्रदीप मिश्रा गया(बिहार) में वकालत करते हैं. सुधांशु भी अपने माता-पिता के साथ गया में ही रहता था. वह दिवाली के त्योहार में अपने गांव आया था और त्योहार की अगली सुबह यह दुखद घटना घट गयी. सूचना के बाद माता-पिता के गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >