पेनाल्टी शूटआउट में यंग एफसी कोयरीडीह ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल, रोमांचक मुकाबला

सलैयाटांड़ फुटबॉल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में यंग एफसी कोयरीडीह ने पेनाल्टी शूट आउट में धावाटांड़ फुटबॉल क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया.

सलैयाटांड़. फुटबॉल मैदान में साहू इलेवन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को धावाटांड़ फुटबॉल क्लब और यंग एफसी कोयरीडीह के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. दोनों ओर से कोई गोल नहीं होने के कारण मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ.

पेनाल्टी शूटआउट में यंग एफसी कोयरीडीह की टीम ने बाजी मारते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मैदान पर मौजूद दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला.

मैच में रेफरी की भूमिका प्रकाश कुमार राय ने निभायी. उद्घोषक के रूप में अशोक साव और नासिर हुसैन ने जिम्मेदारी संभाली.

प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष दीपक हेंब्रम, उपाध्यक्ष संदीप बास्के, वर्गीश मरांडी, सचिव सचिन साहू, संचालक प्रकाश कुमार, मिथुन, मनोज, संदीप, बबलू, राजेश, सुभाष, मदन टोप्पो, अजय समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shrawan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >