Giridih News :विद्यालय के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर निकाली राशि

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र की चुंगलखार पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सरकारी खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध राशि निकासी का मामला सामने आया है.

विद्यालय की प्रबंध समिति अध्यक्ष भावना सिंह व संयोजिका गुड़िया देवी ने बैंक ऑफ इंडिया हीरोडीह शाखा के शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के अनुसार विद्यालय के सचिव अजय रजक ने अध्यक्ष व संयोजिका देवी के फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय के संयुक्त खाते से अवैध रूप से 12 हजार व 20 हजार रुपये की निकासी की है. दोनों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी सूचना और स्वीकृति के चेक के माध्यम से राशि की निकासी की गयी. उन्होंने भुगतान की अनुमति नहीं दी थी. दोषी सचिव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

बैंक कर रही जांच

बैंक ऑफ इंडिया हिरोडीह शाखा के शाखा के उप प्रबंधक अभिरंजन कुमार ने बताया कि विप्रस अध्यक्ष का आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन मिलने के बाद निकासी से संबंधित जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. कहा कि अभी यह जांच की जा रही है कि कुल कितनी राशि की निकासी हुई है और हस्ताक्षर वास्तविक है या फर्जी. यदि धोखाधड़ी साबित होती है तो सचिव के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

आरोप बेबुनियाद :

वहीं, सचिव अजय रजक ने कहा कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >