भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था को लेकर निकली यात्रा बेंगाबाद पहुंची

भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर निकाली गई यात्रा बेंगाबाद पहुंची. छात्रों और युवाओं ने आयोजकों का स्वागत किया और सरकार से परीक्षाओं में धांधली की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर निकाली गयी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को बेंगाबाद पहुंची. यात्रा के दौरान सोनबाद, कर्णपुरा, बेंगाबाद चौक, डाकबंगला समेत विभिन्न स्थानों पर छात्रों और युवाओं ने यात्रा में शामिल देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव समेत अन्य आयोजकों का स्वागत किया.

सरकार को छात्रों के साथ न्याय करना होगा

बेंगाबाद चौक पर युवाओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड में उलगुलान का बिगुल बज चुका है और पूरे राज्य में क्रांति की लहर है. उन्होंने दावा किया कि भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है.

उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के साथ न्याय करना होगा. जिन परीक्षाओं में कथित सेटिंग-गेटिंग के माध्यम से गड़बड़ी या पेपर लीक की शिकायतें सामने आयी हैं, उनकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं को भी रद्द करने की मांग की. उनका कहना था कि गड़बड़ी में शामिल व्यक्ति चाहे किसी भी पद या राजनीतिक परिवार से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

बेचा जा रहा है छात्रों का सपना

सभा को संबोधित करते हुए मनोज यादव ने कहा कि समय-समय पर आंदोलन के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन झारखंड में नौकरी के नाम पर छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि रांची में आंदोलन के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द कर युवाओं को ठगने का काम किया. यादव के अनुसार, 24 जिलों में छात्रों का आंदोलन अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है और छात्रों के साथ अभिभावकों में भी आक्रोश है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >