Giridih News :पचंबा-जमुआ सड़क पर दो बाइकों में टक्कर, एक गंभीर

Giridih News :पचंबा-जमुआ मुख्य सड़क पर परसाटांड़ के समीप रविवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के रेंबा निवासी मनोज कुमार (32) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मनोज जमुआ की ओर से गिरिडीह आ रहा था. इसी दौरान दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी.

धक्का मारकर भागे बाइक सवार

दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे. टक्कर के बाद तीनों युवक मौके पर से फरार हो गये. धक्का लगने के बाद मनोज घसीटता हुआ काफी दूर जा गिरी. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >