सड़क दुर्घटना में दो घायल, मामला मारपीट तक पहुंचा

कोडरमा-कोवाड-भरकट्टा मुख्य सड़क पर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे को भरकट्टा ओपी क्षेत्र जुटहाआम के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक व साइकिल सवार घायल हो गये. साइकिल सवार घायल को लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गये.

कोडरमा-कोवाड-भरकट्टा मुख्य सड़क पर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे को भरकट्टा ओपी क्षेत्र जुटहाआम के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक व साइकिल सवार घायल हो गये. साइकिल सवार घायल को लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गये. वहीं, बाइक सवार घायल युवक को पुलिस भरकट्टा ओपी ले गयी. घायलों गरायडीह का सहदेव यादव (55) व शाखाबरा आफताब अंसारी (22) शामिल हैं. घटना के बाद मारपीट के नौबत आ गयी. सूचना पर भरकट्टा ओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज, बिरनी थाना प्रभारी राजीव कुमार पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया. एसडीपीओ धनंजय राम पुलिस जवानों के साथ रात करीब साढ़े आठ बजे घटनास्थल पर पहुंचे और मोर्चा संभाला. उन्होंने भीड़ को नियंत्रित की. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. एसडीपीओ दोनों पक्षों से वार्ता कर रहे हैं. कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी. मौके उप प्रमुख शेखर शरण दास, मुखिया सहदेव यादव, राजेंद्र यादव, अशोक कुशवाहा, इकबाल अंसारी, इजरायल अंसारी, सुरेश राम तर्वे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >