चाकूबाजी में दो घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला में सोमवार को मोहम्मद इमरान व मोहम्मद अरमान को इसके रिश्तेदारों ने ही चाकू से वार कर घायल कर दिया. फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं एक पक्ष के लोगों ने बताया कि घायल युवक आपस में भाई हैं.

नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला में सोमवार को मोहम्मद इमरान व मोहम्मद अरमान को इसके रिश्तेदारों ने ही चाकू से वार कर घायल कर दिया. फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं एक पक्ष के लोगों ने बताया कि घायल युवक आपस में भाई हैं. ये लोग अपना घर बना रहे हैं. बताया गया कि जिस जमीन पर घर बन रहा है, उसे लेकर रिश्तेदारों से ही विवाद चल रहा था. बताया गया कि उसी विवाद को लेकर इसके रिश्तेदार लोग आए और अचानक इनपर चाकू से वार कर दिया. वहीं इस संबंध में दूसरे पक्ष से संपर्क नहीं हो पाया है. इस बाबत नगर थाना प्रभारी सैलेश प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. जांच-पड़ताल के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >