तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत

घटना गांडेय थाना क्षेत्र के ताराटांड़ की

प्रतिनिधि,

गांडेय.

गांडेय थाना क्षेत्र के ताराटांड़ में मंगलवार की शाम चार बजे तालाब में नहाने के दौरान एक ही परिवार के दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. मृतकों में बेंगाबाद के फुरसोडीह निवासी सोहन मंडल का नाती नौ वर्षीय अमित मंडल (पिता दशरथ मंडल) और पोता नौ वर्षीय आर्यन मंडल (पिता बिरजू मंडल) शामिल हैं. घटना के समय परिवारवाले ताराटांड़ मध्य विद्यालय के पीछे धनरोपनी कर रहे थे. इसी दौरान अमित मंडल और आर्यन मंडल घर के बगल में स्थित जफल आहर में नहाने चले गये. वे स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में डूबने लगे. आहर के पास मौजूद लोगों ने हो-हल्ला किया, तो परिजन दौड़े और दोनों को बाहर निकाल कर स्थानीय निजी अस्पताल में ले गये. वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहां से परिजन दोनों बच्चों का शव लेकर घर आ गये. इधर, बच्चों की मौत के बाद सदमे में आर्यन के पिता बिरजू मंडल की तबीयत रात में बिगड़ गयी. परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने धनबाद रेफर कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया यशोदा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार तुरी, मो. सत्तार आदि सोहन मंडल के घर पहुंचे और परिजनों का ढांढ़स बंधाया.

मुंबई में रहते हैं अमित मंडल के माता-पिता :

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अमित मंडल के पिता दशरथ मंडल और उसकी मां मुंबई में रहते हैं. अमित अपने नाना सोहन मंडल के पास रहता था. अमित माता-पिता का इकलौता पुत्र था. सोहन का पोता आर्यन भी इकलौता पुत्र बताया जा रहा है. नाती-पोता की एक साथ मौत होने से सोहन मंडल भी लगातार अचेत हो रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >