Giridih News :मानव तस्करी के दो फरार आरोपी जेल भेजे गये

Giridih News :बाल तस्करी में लगे धंधेबाजों तक पहुंचने में पुलिस कामयाब रही. मंगलवार की रात दो थानों व एक ओपी के संयुक्त छापेमारी अभियान में राजधनवार थानांतर्गत घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के गुंडरी से बबलू राम तथा अरखांगो से शंकर साव को गिरफ्तार किया गया है. दोनों फरार चल रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

देवरी थाना ने यह अभियान राजधनवार थाना व घोड़थंभा ओपी के सहयोग से चलाया था. इस संबंध में देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि राजधनवार थाना अंतर्गत घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के गुंडरी गांव निवासी बबलू राम तथा अरखांगो गांव निवासी शंकर साव को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के विरुद्ध देवरी थाना कांड संख्या 95/24 के तहत मानव तस्करी का मामला दर्ज है.

फरार चल रहे थे दोनों

विदित हो कि वर्ष 2024 की पांच दिसंबर को खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर देवरी थाना क्षेत्र के परसाटांड़ (पतरवा) से बस (एआर 20ए- 0224) को जब्त किया गया था. इसमें गुजरात जा रहे 23 लड़के-लड़कियों को रेस्क्यू किया गया था. इस मामले में देवरी थाना में कांड सं 95/24 के तहत बस चालक गुजरात के दाहोद जिला (आदिवासी बहुल) अंतर्गत लीमाडीह थाना क्षेत्र के बकोल गांव चिराग हटिला, बस मालिक जमुआ प्रखंड (नवडीहा ओपी) क्षेत्र के सियाटांड़ के छोटू भाई वर्मा, तस्करी के आरोपी राजधनवार थाना क्षेत्र के गुडरी गांव के बबलू राम, अरखांगो के शंकर साव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. बस चालक गुजरात के दाहोद जिला के लीमाडीह थाना क्षेत्र के बकोल गांव चिराग हटिला को जेल भेज दिया गया था. अन्य आरोपी फरार चल रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >