झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, कला, संस्कृति एवं पर्यटन तथा नगर विकास मंत्री-सह-गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पारसनाथ महाविद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गयी. महाविद्यालय परिवार ने उनके निधन को झारखंड और गिरिडीह जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
वक्ताओं ने सुदिव्य सोनू को संवेदनशील नेता के रूप में किया यादप्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू कर्मठ, लोकप्रिय और संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे. शिक्षा एवं क्षेत्र के विकास के प्रति उनका विशेष लगाव था. उनके आकस्मिक निधन से समाज और शिक्षा जगत को बड़ी क्षति हुई है.
ये भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1991 में सुदिव्य सोनू ने जिस रेलवे लाइन को उड़ाया था, उसे किसने बनाया? सच जानकर रह जाएंगे हैरान
मौके पर उप प्राचार्य यशवंत सिन्हा, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. शशिभूषण, गुलाब चंद यादव, रीतलाल प्रसाद वर्मा, कुमारी संगीता, प्रियंका कुमारी, रजनी कुमारी, डॉ. मधु जायसवाल समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे.
