Giridih News :यातायात पुलिस ने चलाया ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान

Giridih News :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के चौथे दिन जिले में यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव योगीटांड़ चौक के समीप अभियान चलाया. यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार के निर्देश पर चलाया गया.

अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब और नशे की हालत में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना था. अभियान में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ-साथ ट्रक और बस के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी. अभियान में यातायात पुलिस ने चालकों के साथ संवाद कर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया. जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो वाजीद हसन ने कहा कि शराब या नशे की हालत में वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत अपराध है. इसके तहत उल्लंघन करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना या छह महीने तक की जेल का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई और उन्हें कानून की गंभीरता से अवगत कराया गया.

निर्धारित सीमा में चलायें वाहन

अभियान के दौरान सभी चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी गयी. पुलिस ने पंपलेट और बुकलेट वितरित कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के बारे में जानकारी दी. यातायात प्रभारी दुगन टोप्पो ने कहा कि अभियान नियमित रूप से चलाया जायेगा, ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >