दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन घायल

दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत तीन घायल

तिसरी. तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी स्कूल के समीप मंगलवार को दो बाइक की टक्कर हो गई. इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये. घायलों में गावां पटना के रंजीत दास व उनकी बहन पूनम कुमारी और देवरी के विनोद कुमार शामिल हैं. बताया गया कि रंजीत दास अपनी बहन पूनम कुमारी को बाइक में बैठा कर पटना स्थित घर से जमुआ की ओर जा रहे थे. तभी खिजुरी स्कूल के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे बाइक ने जोर का धक्का मार दिया. इस घटना में जहां पूनम कुमारी का सिर फट गया है और शरीर व पैर में गंभीर चोट लगी है, वहीं रंजीत दास का एक हाथ टूट गया है और पैर जख्मी हो गया. जबकि दूसरे बाइक चालक को भी गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद पूनम कुमारी और रंजीत दास को घायल अवस्था में तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर दोनों को प्राथमिक इलाज करने के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >