Giridih News :ट्रांसफॉर्मर तार चोरी करने की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, कार बरामद

Giridih News :निमियाघाट थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर प्रतापपुर स्थित पावर हाउस में ट्रांसफॉर्मर से तार चोरी करने की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

इसकी जानकारी देते हुए निमियाघाट थाना में एसडीपीओ सुमित कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात छह अपराधी कार जेएच 09 एएन 5965 से पावर हाउस पहुंचे. सभी ट्रांसफॉर्मर खोलकर तार चोरी करने का प्रयास कर रहे थे. उनके पास कई औजार और हथियार थे. निमियाघाट थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये अपराधियों का पीछा किया, जिसमें तीन पकड़े गये. गिरफ्तार आरोपितों में श्याम कुमार पंडित पिता आजादी प्रसाद निवासी बास्ताकोला, थाना झरिया, धनबाद, अरुण कुमार पंडित पिता स्व सरजू पंडित, बस्ताकोला राज एरिया आईटीआई, झरिया, धनबाद, स्थायी पता माखर, थाना अकबरपुर, जिला नवादा बिहार व विकास कुमार पिता भोला भुइयां, निवासी बस्ताकोला राज एरिया, झरिया, धनबाद शामिल हैं.

12 घरों में चोरी में संलिप्तता

स्वीकारी

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा में बंद पड़े 12 घरों में चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इसके अलावा खांखीकला से मोबाइल टावर की बैट्री चोरी करने की बात कबूल की है. आरोपितों की निशानदेही पर पूर्व में चोरी किये गये ट्रक के टायर को रिम सहित बरामद किया गया. उनके पास से कार, रेंच, पेचकस, पाइप, ताला कटर, चाकू, टेस्टर प्लास आदि बरामद हुआ है. पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितो को जेल भेज दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि कि फरार तीन अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो, इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, एएसआई सत्येंद्र कुमार व मो शमीम अख्तर तथा निमियाघाट थाना जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >