डॉ अमित गोंड पर शहर के युवाओं ने किया शोक सभा का आयोजन

शहर के युवा व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अमित गोंड के असामयिक निधन के बाद सभी शोक में डूबा हुआ है. शुक्रवार को शहर के झंडा मैदान में शहर के युवाओं ने एक शोक सभा आयोजित की.

गिरिडीह. शहर के युवा व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अमित गोंड के असामयिक निधन के बाद सभी शोक में डूबा हुआ है. शुक्रवार को शहर के झंडा मैदान में शहर के युवाओं ने एक शोक सभा आयोजित की. इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर मौजूद भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि डॉ अमित गोंड की मृत्यु से पूरे गिरिडीह के लोग आहत हुए हैं. स्वास्थ्य के क्षेत्र में गिरिडीह को बहुत बड़ी क्षति हुई है. आकाश सिंह व उप प्रमुख कुमार सौरभ ने भी संबोधित किया. कहा कि कोविड के समय में उन्होंने 24 घंटे सेवा दी. मौके पर रंजीत राय, नीरज शहाबादी, गुड्डू सिंह, लखन वर्णवाल, संदीप देव, कंपू यादव, रॉकी नवल, राम जी यादव, संजीत सिंह पप्पू, विक्की गुप्ता, जय मंडल, मुन्ना कुशवाहा, आशुतोष तिवारी, कृष्णा, नवीन, हब्लू गुप्ता, अनिल मिश्रा, अमित तरवे, पिंटू तरवे, गौरव विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >