Giridih News :गिरिडीह नगर निगम की वार्ड वार आरक्षण सूची जारी

Giridih News :नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट तेज होने लगी है. प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गयी है. इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने गिरिडीह नगर निगम (वर्ग ख) के आरक्षित व अनारक्षित किये गये प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सूची की अधिसूचना जारी की है.

चुनाव की सुगबुगाहट. आरक्षण कोटि बदलने से दावेदारों के मंसूबों पर फिरा पानी

प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है. कुछेक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र, जहां पुरुष दावेदार चुनाव लड़ने का मन बनाये हुए थे, वह सीट महिला के लिए आरक्षित होने की स्थिति में पुरुष दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया है.

वार्डवार आरक्षण की स्थिति

वार्ड एक अनारक्षित अन्य, वार्ड दो अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I अन्य, वार्ड तीन अनारक्षित महिला, वार्ड चार अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I अन्य, वार्ड पांच अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I महिला, वार्ड छह अनारक्षित अन्य, वार्ड सात अनारक्षित अन्य, वार्ड आठ अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I अन्य, वार्ड नौ अनारक्षित महिला, वार्ड 10 अनारक्षित अन्य, वार्ड 11 अनारक्षित अन्य, वार्ड 12 अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड 13 अनुसूचित जनजाति अन्य, वार्ड 14 अनारक्षित महिला, वार्ड 15 अनारक्षित महिला, वार्ड 16 पिछड़ा वर्ग-II अन्य, वार्ड 17 पिछड़ा वर्ग-II महिला, वार्ड 18 अनारक्षित महिला, वार्ड 19 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I अन्य, वार्ड 20 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 21 अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड 22 अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड 23 अनारक्षित अन्य, वार्ड 24 अनारक्षित अन्य, वार्ड 25 अनारक्षित महिला, वार्ड 26 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I महिला, वार्ड 27 पिछड़ा वर्ग-II अन्य, वार्ड 28 अनारक्षित अन्य, वार्ड 29 अनारक्षित अन्य, वार्ड 30 अनारक्षित महिला, वार्ड 31 अनारक्षित महिला, वार्ड 32 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I महिला, वार्ड 33 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I महिला, वार्ड 34 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I अन्य, वार्ड 35 अनारक्षित महिला और वार्ड 36 अनुसूचित जाति महिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >