बाटी गांव के ब्रजकिशोर महतो के खलिहान में रखी बिचाली के ढेर पर सोमवार को किसी ने जलता हुआ सिगरेट फेंक दिया. इसस हजारों रुपये की बिचाली जलकर राख हो गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अधिकांश बिचाली जल चुकी थी. पीड़ित किसान ने बताया कि बिचाली पशुओं के चारे और अन्य घरेलू उपयोग के लिए रखी गयी थी. अगलगी से अब उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है.
-खलिहान में फेंका जलता सिगरेट, बिचाली जली

-खलिहान में फेंका जलता सिगरेट, बिचाली जली
Copied link
Giridih News :बाटी गांव के ब्रजकिशोर महतो के खलिहान में रखी बिचाली के ढेर पर सोमवार को किसी ने जलता हुआ सिगरेट फेंक दिया. इसस हजारों रुपये की बिचाली जलकर राख हो गयी.