राज्य सरकार ने जनता के साथ किया है विश्वासघात

गांडेय विधानसभा उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी ने कहा

गिरिडीह.

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने बिरनी के अडवारा में आयोजित जनसभा में कहा कि राज्य की झामुमो, कांग्रेस व राजद के गठबंधन की सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है. जिन वादों के साथ राज्य सरकार सत्तासीन हुई, उन वादों को यह सरकार पूरा नहीं कर पायी. कहा कि इस कार्यकाल में युवा, गरीब और किसान परेशान हैं. राज्य सरकार ने युवाओं से नौकरी देने का वादा किया था. साथ ही बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, पर युवाओं को ना तो नौकरी मिली और ना ही बेरोजगारी भत्ता. राज्य सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. नौकरी बेची, बालू- माइंस व जमीन लूटने का काम किया. श्री वर्मा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, देश का विकास और सनातन संस्कृति की रक्षा हो रही है. उन्होंने जनता से समर्थन की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >