प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन एवं जैन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील जैन की चरण वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मौके पर जैन मुनि वसुनंदी जी महाराज ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचन से लाभान्वित किया. जैन मुनि ने कहा कि विद्यालय एक ऐसी फैक्ट्री है, जहां से संस्कारित और जिम्मेदार नागरिक तैयार होते हैं.
बच्चों को समझाया संस्कार, अनुशासन और शिक्षा का
महत्व
उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन और शिक्षा के महत्व को समझाया. मुनि महाराज के साथ 25 पिच्छीधारी मुनि एवं आर्यिका माताएं भी उपस्थित थीं. इस दौरान क्षेत्र के वरीय अधिवक्ता अशोक कुमार जैन व छात्रा अंशिका कुमारी एवं साईका समेत कई श्रद्धालु थे.
